21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट – my uttarakhand news

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम हेतु प्रस्थान हुई पूजा-अर्चना विधि-विधान से केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने चलविग्रह डोली को श्री मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा हक हककहूकधारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।*श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली के धाम प्रस्थान होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।*
उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने श्री महेश्वर यात्रा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मद्महेश्वर यात्रा हेतु तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21 मई पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे ।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने के अवसर हेतु तैयारियां की गयी है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलो से सजाया गया है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीते कल रविवार 18 मई को श्री मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ परिसर में विराजमान हो गयीआज 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास हेतु प्रस्थान हुई है। कल 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास रहेगा तथा 21 मई सुबह को श्री मद्महेश्वर पहुंचेगी एवं इसी दिन बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।
आज भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के श्री प्रथम पड़ाव रवाना होने के अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग सहित बीकेटीसी पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत,वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग, टी गंगाधर लिंग, मद्महेश्वर के पुजारी शिवलिंग स्वामी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी,श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता देवानंद गैरोला भंडार प्रभारी देवी प्रसाद तिवारी, पंच गौंडारी हक-हकूकधारी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित,देवरा प्रभारी देवेंद्र पटवाल,डोली प्रभारी दीपक पंवार,विदेश शैव, प्रेम सिंह रावत, नवीन शैव, वीरेश्वर भट्ट आदि मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

19 minutes ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

20 minutes ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

9 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

11 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

12 hours ago