*सचिव पीडब्ल्यूडी उत्तराखंड शासन ने किया बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण*

*सचिव पीडब्ल्यूडी उत्तराखंड शासन ने किया बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण*
 
भू बैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ धाम में जल्द शुरू होगें पुर्ननिर्माण कार्य। अभी बद्रीनाथ धाम में जमी है 5-फीट बर्फ
 
सचिव लोक निर्माण विभाग,डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।
 
कार्यदायी संस्थाओं को यात्र से पहले सडक सुधारीकरण कार्यो को पूर्ण करने के दिए निर्देश
 
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुर्ननिर्माण कार्यों और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
 
सचिव लोक निर्माण विभाग ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ चारधाम यात्रा पर आते है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है।
 
बद्रीनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो को शीघ्र शुरू कराया जाए।
 
इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली।
 
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान कार्याें की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
 
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सचिव ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया।
 
चमोली से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल द्वारा धीमी रफ्तार से किए जा रहे सुधारीकरण कार्यो पर सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सडक़ चौडीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और सडक से मलवा निस्तारण कार्यो को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने कहा कि पागलनाला के पास सुचारू यातायात और स्थाई ट्रीटमेंट के लिए शीघ्र डीपीआर उपलब्ध करें। यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में लेवर और मशीन लगाते हुए सडक सुधारीकरण कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाए।
 
हेलंग से बद्रीनाथ तक बीआरओ द्वारा संचालित सडक चौडीकरण कार्यो की प्रगति पर सचिव ने संतोष व्यक्त करते हुई सडक सुधारीकरण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में टू-लेन मोटर ब्रिज निर्माण के लिए भी सचिव ने अधिकारियों को शीघ्रता से सभी कार्रवाई पूर्ण करने को कहा।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago