शान्ति एवं कानून व्यवस्था हेतु गौचर क्षेत्र में “धारा-163” लागू ! सोशल मीडिया अफवाह, अनुशासनहीनता व अराजकता फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर – myuttarakhandnews.com

जनपद चमोली- साम्प्रदायिक का जहर अब देहरादून ऋषिकेश से चढ़ पहाड़ो में पहुँच गया है । साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए जाने जाने वाले उत्तराखंड में अब हर छोटी छोटी बात को बड़ा तूल देसाम्प्रदायिक झगड़े का रूप दिया जा रहा है ।
आज 15 अक्टूबर 2024 गौचर कस्बे में दुकान के सामने स्कूटी खडी करने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया , विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गयी ।पुलिस ने मौके पर दोंनो को शांत करवा दोनों को अस्पताल पहुँचाया ।मारपीट की घटना के बाद गौचर क्षेत्र में दोनों समुदाय के लोग बडी संख्या में पुलिस चौकी गौचर पहुँचकर हंगामा करने लगे ।
दोनों पक्षों को शांत करवा कर रिजवान, सलमान, आसिफ व अन्य 70-80 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया ।
गौचर की स्थिति नियंत्रित और शांतिपूर्ण रखने के मकसद से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।“पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार महोदय” ने नागरिकों से अपील की है कि वे साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें, जो किसी भी समाज की मजबूत नींव होती है।
शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण गौचर क्षेत्र में “धारा-163” लगायी गयी है।
पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की अफवाह, अनुशासनहीनता या अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

58 seconds ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

45 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago