एआई और पर्यावरण संतुलन से सुरक्षित भविष्य… – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

 
 
देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने एआई के साथ डिजिटल सुरक्षा, जल प्रबंधन और कृषि तकनीकों की जानकारी दी ।
 
आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘एआई के साथ साइबर सिक्योरिटी जल संरक्षण और विभिन्न तकनीकों से सुरक्षित भविष्य’ विषय पर दो दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मैती आंदोलन के संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि एआई आज विकास का शक्तिशाली साधन है लेकिन बढ़ता जल संकट कुदरत की चेतावनी है। उन्होंने मैती आंदोलन से जागृत विदाई के समय वृक्षारोपण की परंपरा पर भी प्रकाश डाला।
 
कुलपति डॉ अमित आर भट्ट ने कहा कि बदलते दौर में आधुनिकता के साथ प्राकृतिक संसाधनों का समझदारी से उपयोग समय की आवश्यकता है।
 
साइबर क्राइम विशेषज्ञ, सब इंस्पेक्टर राजीव सेमवाल ने कहा कि साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और छोटी सी सावधानी बड़े नुकसान से बचा सकती है।
 
यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ भावेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में पानी का दोबारा उपयोग, वर्षा जल संचयन और लोगों की भागीदारी से सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
 
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और यूकॉस्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष डॉ अनुपम सिंह अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन स्तुति भट्ट और सोनल मल्होत्रा ने किया

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

2 hours ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

8 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

8 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

8 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

11 hours ago