देहरादून। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण बम धमाके के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सरकार के निर्देश पर बदरीनाथ धाम की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। तीर्थनगरी में असम राइफल्स की टीम को तैनात किया गया है, जबकि पुलिस ने चारधाम मार्गों, सीमाओं और प्रमुख शहरों में सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
बदरीनाथ में तैनात हुई असम राइफल्स और बम निरोधक दस्ता
चमोली पुलिस के एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि बदरीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बम निरोधक दस्ता (BDS) और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर की सात सदस्यीय टीम मंगलवार को धाम पहुंच चुकी है।टीम ने मंदिर परिसर, पार्किंग क्षेत्र और यात्रियों के आवास स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
चारधाम में फिलहाल केवल बदरीनाथ धाम के कपाट खुले हैं, जो 25 नवंबर को बंद होंगे। इसके बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार और समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि प्रशासन और समिति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था के तहत तुरंत निपटा जा सके।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…