Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, बदले 17 जगहों के नाम, यहां देखिए पूरी लिस्ट – Uttarakhand

Big decision of Dhami government in Uttarakhand, changed the names of 17 places, see the full list hereइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में धामी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. धामी सरकार उत्तराखंड में 4 जिलों के 17 स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया है. प्रदेश में कई जगहों के उर्दू नामों को बदलकर हिन्दू नाम रखने का फैसला लिया गया है. जिसमें हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और रुद्रपुर जनपद शामिल हैं. जिसे धामी सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तित किए जाने का फैसला बताया है. आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि पहले इन जगहों के क्या नाम थे, अब इनका नाम बदलकर क्या रखा गया है.सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा: वहीं सीएम धामी ने कहा कि लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वहां के नाम वहां की जन भावनाओं और संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए. साथ ही उन क्षेत्रों के जो महापुरुष रहे हैं और उनका क्षेत्र में योगदान रहा हो, इसलिए नाम देवभूमि के अनुरूप होने चाहिए. सभी के जो सुझाव आए थे, इसलिए उन नामों की घोषणा की गई है.औरंगजेबपुर का नाम हुआ शिवाजी नगर: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के चार जिलों में 17 स्थानों और दो सड़कों के नाम बदलने का निर्णय लिया है. हरिद्वार जिले में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है. वहीं गाजीवली का नाम परिवर्तन कर आर्यनगर किया गया है. चांदपुर ज्योतिबा फुले नगर के नाम से जाना जाएगा.देहरादून में ये नाम हुए चेंजअकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर हुआ विजयनगर: मोहम्मदपुर जट का नाम बदलकर मोहनपुर जट होगा. खानपुर कुर्सली का नाम बदलकर अंबेडकर नगर होगा. इदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर होगा. खानपुर का नाम बदलकर श्री कृष्णपुर होगा. अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर होगा. आसफनगर का नाम बदलकर देवनारायण नगर होगा. सलेमपुर राजपूताना का नाम बदलकर शूरसेन नगर होगाहरिद्वार में ये नाम हुए चेंजमियांवाला का नाम हुआ रामजीवाला: राजधानी देहरादून जिले में मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला किया गया है. पीरवाला का नाम केसरीनगर होगा. चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर होगा. अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर होगा. वहीं नैनीताल और उधम सिंह जिले में नामों में अहम बदलाव किया गया है. हल्द्वानी में नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया गया है. पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग होगा. उधम सिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्यापुरी होगा.नैनीताल और उधम सिंह नगर में ये नाम हुए चेंजहरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना: वहीं धामी सरकार के नाम बदलने को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने नाम बदले को लेकर धामी सरकार पर निशाना साधा है. हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि अभी नाम बदलने का समाचार देखा! मन में एक सवाल उठा क्या नाम बदलने से विकास की धारा बदल जायेगी?यदि ग्रामसभा, नगर पंचायत आदि निर्वाचित हैं तो फिर क्या उनकी राय ली गई है? लगता है लोग अब भाजपा से 8 साल का हिसाब मांग रहे हैं तो लिव इन रिलेशनशिप के बाद नाम बदलना भी सरकार का जवाब हो जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

1 minute ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

14 minutes ago

“Bas Apna Kaam Kar”: Gaurav Aery’s Independent Music Journey from Uttarakhand to a Pan-India Reach – my uttarakhand news

“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

35 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…

42 minutes ago

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

56 minutes ago