Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के डिग्री कालेजों में एडमिशन को लेकर लेटेस्ट अपडेट, देखिए – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार एवं सूचना विषयक । उपरोक्त विषयक सूच्य है कि वर्तमान में उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत संचालित राज्यविश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों हेतु शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल (https://ukadmission.samarth.ac.in/) के माध्यम से संपादित की जा रही है जिसका QR कोड पत्र के साथ संलग्न है।राज्य सरकार द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार समर्थ पोर्टल में अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण किए जाने की अंतिम तिथि दिनांक 31 मई 2024 नियत है तत्पश्चात दिनांक 01 जून 2024 से राज्य विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। कृपया स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण इच्छुक छात्रों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार तथा सूचना हेतु अपने स्तर से समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों को यथोचित निर्देश देने का कष्ट करें। इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु विद्यालय स्तर से आवश्यक अभिलेख भी ससमय निर्गत करने के संबंध में यथोचित निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें। समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश हेतु किसी भी सहायता एवं समस्या समाधान के लिए राज्य समर्थ टीम (मो० 9837987639/8394021228/7895505853/8077684796) से संपर्क किया जा सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago