नैनीताल : कैंची धाम मेले को लेकर देखें 14 और 15 जून का ट्रैफिक रूट प्लान
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस ने किया यातायात रूट प्लान जारी
यदि आप आ रहे हैं कैंची धाम तो रूट प्लान का अवश्य करें पालन
दिनांक 14 एवं 15 जून 2024 को कैचीधाम मेले हेतु यातायात डायवर्जन प्लान
कैचीधाम हेतु डायवर्जन
1- अल्मोडा से हल्द्वानी को आने वाला समस्त ट्रैफिक क्वारब से शीतला रामगढ़ होते हुए हल्द्वानी को जायेगा।
2- हल्द्वानी से अल्मोडा, पिथौरागढ़ आदि को जाने वाला ट्रैफिक खुटानी से रामगढ़ की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
3- बेतालघाट, रानीखेत, खैरना से हल्द्वानी को आने वाला ट्रैफिक क़्वारब होते हुए बाया रामगढ़ से खुटानी को आयेगा।
4- भवाली से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, काशीपुर, बाजपुर आदि स्थानों को जाने वाला ट्रैफिक बैंड न01 से रूसी 2 व रुसी-1 होते हुए कालादूँगी को जायेगा।
5- रामनगर कालाढूंगी से कैंचीधाम को जाने वाला ट्रैफिक रुसी-1 व रूसी-2 से बैण्ड न0-1 होते हुए मस्जिद तिराहा भवाली तक जायेगा।
सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बन्द रहेगा।
शहर हेतु यातायात प्लान-
1- भवाली से नैनीताल को आने वाला ट्रैफिक बैण्ड न0-1 से रुसी-2 होते हुए नैनीताल को आयेगा।
2- नैनीताल से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, काशीपुर, बाजपुर आदि स्थानों को जाने वाला ट्रैफिक रुसी -1 होते हुए वाया कालाढूंगी से अपने गन्तब्य को जायेगा।
3- कालादूँगी से नैनीताल को आने वाला सारा ट्रैफिक रुसी-1 से रुसी-2 होते हुए नैनीताल को आयेगा।
रुसी-1 पार्किंग स्थल नारायण नगर से समन्वय बनायेगा कोई भी ट्रैफिक नारायणनगर पार्किंग से आगे नहीं आयेगा
इससे आगे को शटल सेवा के माध्यम से ही शहर में आयेगा।
01- बैण्ड न0-1 व नैनीताल से आने वाले ट्रैफिक हेतु-
● मस्जिद तिराहा से नैनी बेण्ड बाईपास रोड पर एक तरफ● सैनिटोरियम से रातिघाट रोड पर एक तरफ
●मस्जिद तिराहा से नैनीताल रोड पर एक तरफ
02- भीमताल से आने वाले ट्रैफिक हेतु –
● रामलीला ग्राउण्ड भवाली● नैनी बैण्ड से मस्जिद तिराहा रोड पर एक तरफ
● विकास भवन भीमताल ग्राउण्ड ● ग्रेफिगैरा ग्राउण्ड भीमताल● थाने के पास मत्स्य विभाग पार्किंग
03- दो पहियां Two Wheelers) वाहन पार्किग
● भारत माता पार्किगं भवाली● ग्राउण्ड फ्लोर परिवहन पार्किंग भवाली
● सनिटोरियम पार्किंग भवाली● पैट्रोल पम्प पार्किंग भवाली● आंचल मिल्क डैरी पार्किंग भवाली
04- शटल सेवा-
● भीमताल से कैचीधाम (सभी पार्किंग स्थलों से● मस्जिद तिराहा से कैचीधाम (सभी पार्किंग स्थलों से)● खैरना से कैचीधाम तक
अपील-सभी श्रद्धालुओं/पर्यटकों से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में नैनीताल पुलिस का सहयोग करें तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपनी लेन में चलें।यदि किसी भी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…
By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to increase the honorarium of…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…