Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की झील किनारे मिला पत्नी का शव, अर्धनग्न हालत में देख पति हुआ खामोश, पिता बोला- ‘मेरी बेटी… – Uttarakhand

Wife’s dead body found near a lake in Uttarakhand, husband became silent after seeing her in semi-nude state, father said- ‘My daughter…इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)जालौन. उत्तर प्रदेश के जालौन में एक महीने से लापता महिला का शव उत्तराखंड के भीमताल जिले के झील से बरामद होने से हड़कंप मच गया. अर्धनग्न हालत में महिला का शव झील के किनारे पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उत्तराखण्ड पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद महिला की शिनाख्त की. इस पर महिला का पता जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डाकोर गांव की रहने वाले ऋषि तिवारी की पत्नी के तौर पर हुई.मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी एक महीने पहले अपने मायके से जालौन ससुराल के लिए निकली थी. बीच मे ही उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया. जिसकी शिकायत जालौन कोतवाली मे की गई थी. पुलिस ने तब मामले मे गुमशुदगी दर्ज की. 20 दिन पहले जालौन से संदिग्ध हालत में लापता बेटी का शव उत्तराखंड राज्य के भीमताल जिले में झील के किनारे अर्धनग्न हाल मे मिला था.भीमताल जिले की पुलिस की सूचना पर दामाद ने मौके पर पहुंचकर अपनी पत्नी की शिनाख्त की. उत्तराखंड से जालौन आकर मृतक के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ जालौन कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है. मृतका के पिता का भी कहना है कि उसकी बेटी के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया है और उसकी हत्या कर शव को झील में फेंक दिया गया है.पुलिस ने हत्या के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं की है. एक महीने से भी अधिक का समय बीत चुका है. बावजूद इसके अभी तक हत्या का आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. वहीं इस बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. अमेरिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

23 minutes ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

30 minutes ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

34 minutes ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

45 minutes ago

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

55 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

1 hour ago