प्रदेश में अग्नि के प्रकोप को देखते हुए , वापस लौटे मुख्यमंत्री धामी दिखें सख्त अंदाज में !वन मंत्री अभी भी नहीं दिखे धरातल पर !! – myuttarakhandnews.com


देहरादून : लंब्बे समय से चुनाव प्रचार के लिये राज्य से बाहर रह रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने सभी तय कार्यक्रम छोड़ कल रात ही अचानक उत्तराखंड लौटने का फैसला लिया ।उत्तराखंड पहुँचते ही उन्होंने देहरादून सचिवालय में प्रदेश भर के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली ।उसके बाद रुद्रप्रयाग रवाना हो गये ।बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के 17 अधिकारियों/कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये ।10 लोगों को निलंबित किया है, 5 लोगों को संबद्ध और 2 अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काफ़ी हद तक वनाग्नि पर काबू पाया जा चुका है और जल्द ही हम जंगल की आग को पूरी तरह बुझाने में कामयाब होंगे।इन कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी ।Oplus_131072
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान फायर स्टेशनों पर वनाग्नि की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और इसकी तत्काल सूचना DFO, CCF, PCCF के कंट्रोल रूम में दिए जाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल को एकत्रित करने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन को शुरू करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक में चारधाम और मानसून सीजन को लेकर चल रही तैयारियों पर भी बात की गयी ।
उत्तराखंड :चारों तरफ अग्नि का तांडव : 5 लोगों की मौत , 351 मुकदमे दर्ज !!

Post Views: 23

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

5 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

49 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago