देहरादून। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शाहपुर धर्मावाला क्षेत्र में एक घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता सरोज पत्नी विजेंद्र निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, थाना विकासनगर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
टीम ने अभियुक्ता के घर से करीब 20 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इसके बाद टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बालावाला क्षेत्र के मामचंद चौक स्थित एक घर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र छोटे सिंह निवासी कंट्रोल चौक बालावाला, थाना रायपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 43 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक, 18 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की, 6 पव्वे एमसीडी नंबर-1 व्हिस्की, 27 पव्वे आईबी व्हिस्की तथा 6 केन (500 एमएल) बीयर बरामद की गई।
आबकारी टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत आबकारी विभाग, देहरादून को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Union ministry of Environment, Forest and Climate Change has…