उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन प्रक्रिया शुरू –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली में “माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु जनपद स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हो गई। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया।
योजना के तहत प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार जनपद से कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को चयनित कर ₹1,500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल सके।
चयन प्रक्रिया के प्रथम दिन 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 53 बालक एवं 49 बालिकाओं सहित कुल 102 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
जनपद स्तरीय चयन समिति के संयोजक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह के निर्देशन में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। खेल विभाग की ओर से रश्मि बिष्ट (नोडल अधिकारी), सुरेश बिष्ट (सहायक नोडल अधिकारी), एन.एस. नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, संतोष लाल एवं कीर्ति लाल सहित विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से आए शारीरिक प्रशिक्षकों तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की जनपद स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अन्य आयु वर्गों की चयन प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
चयन प्रक्रिया में निर्णायक के रूप में लता झिक्वांण, संगीता नेगी, सुनीता कठैत, सीमा पुण्डीर, बबीता रावत, सीमा कुंवर, कविता, सुनीता बिष्ट, बसंती फरस्वाण, रेखा रावत, के.सी. पंत, वीरेन्द्र सिंह विष्ट, बैशाख सिंह, गोपाल विष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिक्वांण, रघुनाथ बुटोला, कुन्दन कोहली, संगीता कोहली, रविन्द्र रावत, राकेश बिष्ट, पुष्कर सिंह झिक्वाण, सुरेश राज, अनूप तिवाड़ी, राजीव लोचन, अवतार सिंह, विक्रम कठैत, दिनेश बिष्ट एवं शैलेन्द्र पंवार सहित अन्य निर्णायकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

37 minutes ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

2 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

4 hours ago