Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : देहरादून में तैनात पुलिस कांस्टेबल का अर्धनग्न अवस्था में शव रविवार देर शाम हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर मिलने से सनसनी फैल गई। दून से गैरसैंण विधानसभा सत्र की डॺूटी के लिए निकला कांस्टेबल 18 अगस्त से लापता था। प्रथमदृष्टया कांस्टेबल के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हरिद्वार कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि देहरादून में तैनात कैलाश भट्ट की गैरसैंण विधानसभा सत्र में ड्यूटी लगी थी।रुद्रप्रयाग के तिमली निवासी कांस्टेबल कैलाश 18 अगस्त को देहरादून से गैरसैंण जाने के लिए निकले थे। गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान ड्यूटी में नहीं पहुंचने पर कांस्टेबल की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।एसपी सिटी ने बताया कि कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में था। घटनास्थल के पास ही कांस्टेबल की कार भी खड़ी मिली है। कार में उसकी वर्दी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सोमवार को कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का पैनल करेगा। इसके बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। बताया जा रहा है कि लापता कांस्टेबल पुलिस लाइन देहरादून में तैनात था। देहरादून पुलिस भी मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…