हिन्दी दिवस के अवसर पर पिटकुल में आयोजित की गयी संगोष्ठी, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी ने कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग पर दिया जोर

देहरादून। आज हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ देहरादून में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग पर जोर दिया। संगोष्ठी में मौजूद अन्य अधिकारीगणों द्वारा हिन्दी भाषा के विकास एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये गये।
संगोष्ठी में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पी0सी0 ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों को हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है तथा हम सभी को अपने कार्याें में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उनके सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों से हिन्दी भाषा के विकास एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देने हेतु अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर संगोष्ठी का सफल संचालन करते हुये अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा हिन्दी के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराया गया। इसके साथ ही जितेन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य अभियन्ता (जनपद) द्वारा हिन्दी भाषा के उत्थान पर अपने विचार प्रकट करते हुये शिव ताण्डव स्रोत का भी गायन कर सभा में उपस्थित सभी कार्मिकों का मन मोह लिया।
उपरोक्त के साथ ही संगोष्ठी में  अरूण सभरवाल, कम्पनी सचिव, स्वतंत्र कुमार तोमर, महाप्रबन्धक (वित्त), ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता,  अनुपम सिंह, मुख्य अभियन्ता, रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता एवं  पंकज कुमार, लेखाधिकारी द्वारा हिन्दी भाषा के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार प्रकट किये गये।
इस अवसर पर उपरोक्त के साथ ही अनुपम शर्मा, मुख्य अभियन्ता, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, मन्त राम, अधीक्षण अभियन्ता, नीरज पाठक, अधीक्षण अभियन्ता, श्रीमती शायमा कमाल, अधीक्षण अभियन्ता मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (वित्त),  विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी,  धर्मेन्द्र डबराल, अधिशासी अभियन्ता, आशुतोष सिंह, अधिशासी अभियन्ता, दीपेश रोहिला, अधिशासी अभियन्ता,  तरूण सिंघल, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, सहायक अभियन्ता एवं श्रीमती राधिका गर्ग, लेखाधिकारी इत्यादि कार्मिक सभागार में उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

36 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago