Categories: hindiUttarakhand

’50 लाख भेजो, नहीं तो कान काट देंगे…’ उत्तराखंड के युवक को इथोपिया में बंधक बनाया, परिवार से मांगे पैसे – myuttarakhandnews.com

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड उधम सिंह नगर के गदरपुर से ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नौकरी के लिए साउथ कोरिया भेजने के नाम पर एक युवक के साथ न केवल लाखों की ठगी की, बल्कि उसे बंधक भी बना लिया.आरोप है कि एजेंटों के गिरोह ने युवक को कई देशों में घुमाने के बाद इथोपिया में बंधक बना लिया है और उसे छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं. परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
पीड़ित परिवार के अनुसार, अब्दुल्लानगर निवासी युवक रोहित कुमार को साउथ कोरिया भेजने का झांसा दिया गया था. इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु शर्मा, जो गदरपुर के वार्ड नंबर 4, सिनेमा हॉल रोड का निवासी बताया जा रहा है. उसने खुद को भरोसेमंद एजेंट बताते हुए युवक को विदेश भेजने की जिम्मेदारी ली थी. उसने परिवार को आश्वासन दिया था कि पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से पूरी की जाएगी और रोहित को सुरक्षित साउथ कोरिया पहुंचा दिया जाएगा.
परिवार का कहना है कि इस काम के लिए कुल 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 5 लाख 65 हजार रुपये आरोपी को दे दिए गए थे. इसके बाद आरोपी ने युवक को इथोपिया का वीजा दिलवाया और बताया कि वहीं से आगे की प्रक्रिया पूरी कर उसे साउथ कोरिया भेजा जाएगा. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली. आरोप है कि रोहित कुमार को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह और दुबई होते हुए आखिरकार इथोपिया भेज दिया गया. 5 अप्रैल 2026 को इथोपिया पहुंचने के बाद से ही उसका परिवार से संपर्क पूरी तरह टूट गया.
परिजनों का दावा है कि उन्हें कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें रोहित का मुंह बंधा हुआ है और उसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों के आधार पर परिवार को आशंका है कि उसे इथोपिया में बंधक बना लिया गया है और उसकी जान को गंभीर खतरा है. परिवार ने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी है, जिसमें रोहित के परिजनों से 80 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही है. बाद में 50 लाख देने के लिए QR कोड भी भेजा गया है. इसके साथ ही पैसा ट्रांसफर न करने पर रोहित के दोनों कान काटने तक की धमकी देते हुए कॉल रिकॉर्ड की गई है.
एक संगठित गिरोह काम कर रहाइस पूरे मामले में परिवार ने आरोप लगाया है कि हिमांशु शर्मा अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ एक संगठित गिरोह काम कर रहा है. इस गिरोह में अभिमन्यु, श्वेता, त्रिलोचन सिंह, मनदीप और कुछ अन्य अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने गदरपुर के गूलरभोज रोड स्थित पपनेजा कॉलोनी के पास इंट्रैको नाम से एक कार्यालय भी खोल रखा है, जहां से विदेश भेजने के नाम पर इस तरह की गतिविधियां संचालित की जाती हैं. परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और रोहित कुमार को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए. स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने भी मामले में हस्तक्षेप की बात कही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

15 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago