देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में महज 300 रुपये की मजदूरी के विवाद ने एक प्लंबर ने दंपती समेत तीन को मौत के घाट उतार दिया। विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दिनदहाड़े यह वारदात हुई। घर में प्लंबिंग का काम करने आए युवक ने आर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी सेवानिवृत्त शिक्षिका पत्नी समेत पड़ोस में काम करने वाली घरेलू महिला सहायिका की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने से कुछ पहले आरोपित उनसे विवाद कर वहां से गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकुछ देर बाद लौटा और बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनने के बाद दंपती पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के घर से बीच-बचाव करने पहुंची नौकरानी को भी उसने मार डाला। चेन लूटकर भाग रहे आरोपित को पड़ोसियों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, घर के भीतर रमेश कपूर (80), उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) और नौकरानी तिलया देवी उर्फ शीला (48) लहूलुहान हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दो साल से काम करने आता था आरोपीएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, आरोपित राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक पुणे जबकि दूसरा दिल्ली रहता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित करीब दो वर्ष से बुजुर्ग दंपती के घर प्लंबिंग का काम करने आता था।
300 रुपये को लेकर बढ़ा विवादमंगलवार को उसने करीब दो घंटे काम किया व पूरे दिन की 600 रुपये मजदूरी मांगने लगा, बुजुर्ग दंपती आधे दिन के काम के 300 रुपये देने को तैयार थे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। वह कहासुनी के बाद वहां से चला गया लेकिन बाद में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…
देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…
देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…
अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…
हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की आस्था: कल बंद होंगे कपाट, पाक जत्थे की…