देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिमला रोड के बुड्ढी गांव में देर रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने घर में मौजूद थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दूसरे कमरे में मौजूद उनके भाई ने बाहर आकर देखा तो सोहेल खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिमला बाईपास रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, क्योंकि घटना के समय घर में वही मौजूद था। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को आरोपी नहीं माना है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।
Post Views: 3
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…