विकासनगर में सनसनी: नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में हत्या, चचेरा भाई लापता, पुलिस अलर्ट मोड में – पर्वतजन

देहरादून जिले के विकासनगर में माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हुई मारपीट की घटना की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक नाबालिग लड़की की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह घर से अपने चचेरे भाई के साथ निकली थी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के चांदीपुर इलाके का है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

 
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि युवती का चचेरा भाई इस समय फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जांच के दौरान पुलिस को संदेह है कि घटना में परिवार से जुड़े ही एक युवक की भूमिका हो सकती है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
 
पुलिस के सामने इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस चचेरे भाई के साथ युवती घर से निकली थी, वह अचानक कहां गायब हो गया। यह भी जांच का विषय है कि वह खुद किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुआ या फिर इस वारदात से उसका कोई सीधा संबंध है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी या पूछताछ के बाद ही इस जघन्य हत्या की पूरी कहानी सामने आ सकेगी।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस पूरे क्षेत्र में सघन जांच और तलाशी अभियान चला रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है, वहीं हर कोई जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

53 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago