नैनीताल (हल्द्वानी): उत्तराखंड के नैनीताल जिले स्थित हल्द्वानी के रामपुर रोड इलाके में देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। मृतक युवक का नाम नितिन लोहनी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी के बयान के अनुसार, मृतक नितिन लोहनी अपने साथी कमल भंडारी के साथ गौलापार से लौट रहे थे। रास्ते में नितिन ने पार्षद अमित बिष्ट से मिलने की इच्छा जताई और दोनों उनके घर पहुंचे। गेट पर घंटी बजाने के कुछ देर बाद पार्षद हथियार लेकर बाहर आए और दोनों पर निशाना साधा। पहली गोली जमीन पर चलाई गई, जिससे डरकर नितिन भागने लगा। इसी दौरान पार्षद ने उन पर गोली चला दी, जिससे नितिन नाली में गिर गए। कमल भंडारी जान बचाकर मौके से भाग निकले। बाद में अन्य लोग भी हथियारों के साथ वहां पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, एएसपी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि घटना देर रात की है और गोली लगने से युवक की मौत हुई। आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस घटना से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…
लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: The Uttarakhand state Cabinet, chaired by Chief Minister…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: A two-day workshop commenced at Doon University to…
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…