उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, चमोली में कार खाई में गिरने से चालक की मौत – पर्वतजन

चमोली जिला: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चमोली जिले के थराली ब्लॉक में एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है, जिसमें एक कार चालक की मौके पर ही जान चली गई।
 
हादसा कुलसारी-नैल ढालु मोटर मार्ग पर हुआ, जहां देवाल के उलंग्रा गांव निवासी प्राणी दत्त कुनियाल (65 वर्ष) अपनी कार (UK 11 A 3154) चला रहे थे। मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरकर दूसरी सड़क पर जा पहुंचा। इस दौरान चालक बुरी तरह घायल हो गए।

 
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद थराली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों और पुलिस की मदद से घायल को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्राणी दत्त कुनियाल पुत्र मथुरा दत्त कुनियाल थे और उलंग्रा गांव, देवाल के निवासी थे।
 
परिवार में शोक की लहर है। परिजन इस अचानक हुई त्रासदी से सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया, “घटना स्थल से रेस्क्यू कर घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतक का पंचनामा पूरा किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।”
 
यह घटना उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसों की एक और मिसाल है। इसी तरह हाल ही में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील से करीब 18 किलोमीटर दूर बोयल गांव में एक कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ (65 वर्ष) और भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह (35 वर्ष) की मौत हो गई थी। दोनों बोयल गांव के निवासी थे।
 
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और हादसों के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

Sapna Rani

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

53 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago