लोहाघाट डिपो में रोडवेज कर्मियों के गंभीर आरोप
उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में रोडवेज कर्मियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्कशॉप में बसों की सही देखभाल नहीं की जाती और उनमें घटिया या डुप्लीकेट स्पेयर पार्ट्स लगाए जाते हैं, जो कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं। परिणामस्वरूप लोहाघाट डिपो की बसें रास्ते में खराब होकर यात्रियों को परेशानी में डाल रही हैं। कर्मियों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे पहले नंबर पर रहने वाला लोहाघाट डिपो अब 13वें स्थान पर पहुंच गया है। लोगों का भरोसा रोडवेज बसों से उठने लगा है और वे अब टैक्सी सेवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो एक दिन डिपो पर ताला लग सकता है।
रोडवेज कर्मियों की अच्छे स्पेयर पार्ट्स की मांग
उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के रोडवेज कर्मियों ने प्रबंधन से बसों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने और उनकी समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है। कर्मियों का कहना है कि चालक और परिचालक पूरी मेहनत से काम करते हैं, लेकिन बसों की खराब स्थिति के कारण उनकी मेहनत बेकार चली जाती है। उन्होंने बताया कि डिपो में कई बसें लंबे समय से खराब होकर वर्कशॉप में खड़ी हैं, इसलिए नई बसों की भी तत्काल आवश्यकता है। इसी बीच क्षेत्रवासियों ने भी सरकार से नई बसें और बेहतर रखरखाव की मांग दोहराई है। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि स्पेयर पार्ट्स निगम प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन वर्कशॉप में तकनीकी कर्मचारियों की कमी और गुणवत्ता युक्त पार्ट्स की आपूर्ति न होने से समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रबंधन को कई बार पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक सुधार नहीं हो पाया है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…
ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…