Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, गंगोत्री धाम में जम गए नदी- झरने, घरों में पीने का पानी तक नहीं आ रहा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तरकाशी जिले में सूखी ठंड के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से गंगोत्री धाम में नदियां जमने लगी हैं. गंगोत्री धाम समेत अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति बंद हो गई है. साथ ही वहां लोहे के पाइप फटने की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
बारिश और बर्फबारी नहीं, फिर भी माइनस में पाराभले ही बीते कुछ दिनों से गंगोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन गंगोत्री धाम में इन दिनों बिना बारिश और बर्फबारी के भी न्यूनतम तापमान माइनस 1 से 10 डिग्री तक जा रहा है. वहीं हर्षिल घाटी में दिन में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है. शाम 4 बजे के बाद तापमान माइनस 1 से देर रात तक माइनस 8 डिग्री न्यूनतम जा रहा है. यही वजह है कि निचले क्षेत्रों में ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है और पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है.
सूखी ठंड से पहाड़ों पर बुरा हाल, बारिश के आसार नहींआधा दिसंबर निकलने को है लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से सूखी ठंड तेजी से पड़ रही है, जिसका असर पर्वतीय क्षेत्रों में और मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड काफी बढ़ गई है. हालांकि दिन की धूप लोगों को राहत दे रही है. बारिश के आसार तो फिलहाल नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने भी 18 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं जताई है. बारिश नहीं होने, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्र में पाला पड़ने से ठंड ज्यादा बढ़ रही है.
नदियां जम गईं, पीने के पानी की किल्लतपर्वतीय क्षेत्रों जैसे, चमोली की नीति घाटी और उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में नदी झरने और छोटी नदियां जम गई है. ठंड ज्यादा होने से लोगों के सामने पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है, क्यों कि पानी के पाइप ठंड की वजह से जम गए हैं. जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है.
18 दिसंबर को कैसा रहेगा तापमान?बद्रीनाथ क्षेत्र में अधिकतम तापमान माइनस 6 और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री रह सकता है.जोशीमठ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है.केदारनाथ में अधिकतम तापमान जीरो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री रह सकता है.गंगोत्री में अधिकतम तापमान जीरो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री रह सकता है.यमनोत्री में अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 0 डिग्री रह सकता है.नैनीताल में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री रह सकता है.मसूरी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री रह सकता हैमुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रह सकता है.लैंसडाउन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री रह सकता है.औली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री रह सकता हैउत्तराखंड में बढ़ती सर्दी के बीच गंगोत्री नेशनल पार्क में अवैध शिकार रोकने और पार्क क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी के लिए गोमुख समेत केदारताल ट्रैक और नेलांग घाटी में करीब 50 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में…

6 minutes ago

मां नंदा-सुनंदा का मायके में भव्य स्वागत, कदली वृक्ष लेकर निकली भक्तों की शोभायात्रा –

देहरादून,। कूर्मांचल परिषद गढ़ी कैंट शाखा की ओर से आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ …

27 minutes ago

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर पौड़- निर्वाचक नामावलियों…

49 minutes ago

ग्राफिक एरा में पंचायती राज कर्मी सीखेंगे एआई की बारीकियां –

देहरादून,  ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन…

1 hour ago

भाजपा के लोगों, जरा आंखों में भर लो पानी—अंकिता भंडारी को मत भूलिए: गरिमा दसौनी –

 देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि…

1 hour ago