देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का एक अनूठा और दोहरा मिजाज देखने के लिए मिल रहा है. जहां एक ओर दिन के वक्त तेज चटख धूप खिलने से लोगों को गर्मी का हल्का एहसास होता है, वहीं दूसरी ओर सुबह और शाम के समय तापमान में कमी और सर्दी में वृद्धि दर्ज की गई है. मौसम की यह चाल पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों तक लोगों के लिए चुनौती बनकर आ रही है. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ों पर लोगों को गिरते तापमान ने परेशान करना शुरू दिया है, ठंडी फिज़ाओं के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं. लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर करते नजर आ रहे हैं.
मैदान में मौसम शुष्क लेकिन पहाड़ में 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पारादेहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सी एस तोमर ने बताया कि पिछले कई दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन दिन-रात के तापमान में अंतर नजर आ रहा है. सुबह-शाम बेहद ठंड पड़ रही है. बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान न्यूनतम से क़रीब तीन गुना बना हुआ है. वहीं राज्य के ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जो इन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए कड़ी परीक्षा है. वहीं मैदानी इलाकों में दिन के समय खिल रही तेज धूप इन क्षेत्रों में ठंड से कुछ हद तक राहत दे रही है. वहीं सूरज ढलने के साथ ही यहां तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ने लगती है.
पाला पड़ने से फिर गिरेगा तापमानइन दिनों प्रदेश की शीतकालीन राजधानी देहरादून में भी मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन यहां भी दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है. शनिवार को देहरादून में सुबह से ही चटक धूप खिली रही, जिससे दिन का समय सुहावना बना रहा, वहीं सुबह और शाम के पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 16 नवंबर को भी मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन में और वृद्धि होने की संभावना है. पर्वतीय इलाकों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है, जिससे फसलों और यातायात पर असर पड़ने की आशंका है. लोगों की सेहत पर भी इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 16 नवंबर को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि पर्वतीय इलाकों में पाला गिरने से तापमान और ज्यादा गिर सकता है. आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा और यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
देहरादून का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियसमौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पंतनगर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…