पहाड़ों पर पड़ रही कड़ाके की ठंड… हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट, उत्तराखंड में अगले 2 दिन होगी बारिश – myuttarakhandnews.com

चंबा : पहाड़ी राज्यों पर भीषण ठंड पड़ रही है. हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी है. अब मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के कुछ इलाकों में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की आशंका है. तीनों ही राज्यों में शीतलहर चलने की भी संभावना है.
हिमाचल प्रदेश के स्पीति, केलांग, मनाली में 8 दिसंबर को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में माइनस में तापमान है. इनमें टपरी का न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस, केलांग का न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बिलासपुर, मंडी, शिमला में शीतलहर चलने और बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं कुल्लू, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी येलो अलर्ट जारी किया है.
माइनस में पहुंचा कई इलाकों का तापमानउत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंचा हुआ है. इनमें उत्तरकाशी, विष्णुप्रयाग, धरासू, जोशीमठ, गंगोत्री का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, हर्षिल का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस, बद्रीनाथ का तापमान -15 डिग्री सेल्सियस, हेमकुंड साहिब का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, केदारनाथ का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, मुन्सयारी का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस है. इसके अलावा चमोली, धोलिया, बरकोट में 7 और 8 दिसंबर को बारिश का अलर्ट है. मैसूर, लैंसडोन, केदारनाथ, औली जैसे इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान पंतनगर में शीतलहर चलने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?इसी तरह जम्मू-कश्मीर का मौसम रहने की भी संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 2 दिन बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जगहों पर माइनस में तापमान पहुंच गया है. गुलमर्ग का -3 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में -1 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का -4 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर का -4 डिग्री सेल्सियस है. कोकरनाग, कुलगाम और सोपोर का तामपान शून्य पर पहुंच गया है. ऐसे में तीनों ही राज्यों में आगे भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बर्फबारी और बारिश के बाद पारा और गिर सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

18 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

39 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

60 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago