Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं और 4 पुरुष गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा: उधमसिंह नगर के खटीमा में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. सेक्स रैकेट का सरगना यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल से युवतियां बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था. जिसका खुलासा अब पुलिस ने किया है. वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और बीएनएस की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है.होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी: दरअसल, उधमसिंह नगर के झनकईया थाना पुलिस को देर शाम खटीमा से लगे एक होटल में जिस्मफरोशी की शिकायत मिली. जिस पर खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस होटल के कमरों में दाखिल हुई तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई. कमरे में महिला और पुरुष जोड़े में मिले, जो पुलिस को देख अपना मुंह छिपाने लगे. इसके अलावा कमरे में आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया.कई राज्यों की युवतियों को बुलाकर करवाता जाता था जिस्मफरोशी: वहीं, हिरासत में लेने के बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि वो सभी जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल हैं. जिस पर सभी आरोपियों के खिलाफ झनकईया थाने में धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और 143 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सितारगंज का रहने वाला आरोपी राजकुमार उर्फ राजा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग शहरों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराता था.जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल सभी महिलाएं शादीशुदा: आरोपी राजकुमार उर्फ राजा सीमांत इलाके में महिलाओं का अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था. पुलिस ने छापेमारी में राजकुमार उर्फ राजा, पुष्कर राम, सूरज कुमार टम्टा और आकाश को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 24 परगना, यूपी के गाजियाबाद के कविनगर और कानपुर की 3 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है. इन महिलाओं को राजकुमार उर्फ राजा ने ही बुलाया था. सभी महिलाएं शादीशुदा हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

8 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

11 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

11 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

11 hours ago