Categories: hindiUttarakhand

हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, हरिद्वार में पुलिस रेड में 4 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार – Uttarakhand

A sex racket was being run under the guise of a health club, 9 people including 4 women arrested in a police raid in Haridwarइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। हेल्थ क्लब की आड़ में ग्राहकों को सेक्स ऑफर किया जा रहा है। संचालकों की ओर से लड़की सप्लाई के नाम पर ग्राहकों से मोटी रकम भी वसूली ला रही थी। पुलिस चार महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हरिद्वार जिले के कलियर में एक हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ कर चार महिला समेत नौ को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ह्यूमन ट्रैफिंकिंग सेल और कलियर थाना पुलिस ने सयुंक्त रूप से की। इस दौरान टीम ने आपत्तिजनक सामग्री भी मौके से बरामद की।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम को कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि ईद के पर्व पर नई बस्ती में बॉबी इंजॉय हेल्थ क्लब में क्लब की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा हैं। जिसकी सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने हेल्थ क्लब पर छापा मारा।इस दौरान पुलिस ने हेल्थ क्लब से चार महिला और पांच पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि मैनेजर अय्यूब मौका पाकर फरार हो गया। पकड़ी गई महिला बिजनौर, मुजफ्फरनगर और रुड़की की रहने वाली है।उन्होंने बताया कि क्लब का मालिक बॉबी और मैनेजर अय्युब आपसी मिली भगत से काफी समय से गिरोह बनाकर अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहे थे। आरोपी सुहैल और जुल्फकार निवासी बन्दरजुड थाना बुग्गावाला, मोनू उर्फ मकर सिंह निवासी मानकपुर थाना झबरेड़ा, साहिल और शालिम निवासी नूर बस्ती थाना झबरेड़ा, मैनेजर अय्युब निवासी कलियर और हेल्थ क्लब के संचालक बॉबी निवासी मुकरर्बपुर कलियर और पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया गया।फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। इस दौरान पुलिस ने पांच मोटर साईकिलों को भी सीज किया हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, उप निरीक्षक बीएस चौहान, महिला उप निरीक्षक एकता मंमगाई, ⁠हेडकांस्टेबल सोनू कुमार मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago