देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आस्था, आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन संस्थानों की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ मण्डल के लोगों तक भी व्यापक स्तर पर पहुंचना चाहिए।
उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप से कुमाऊँ मण्डल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों की शाखाएं स्थापित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आमजन को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल यदि कुमाऊँ मण्डल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करता है तो राज्य सरकार हर स्तर पर आवश्यक सहयोग और सहायता प्रदान करेगी।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप, श्री गुरु राम राय जी महाराज की सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सरोकारों की गतिविधियां पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल संस्थानों का विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता पहुंचाना है।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैबिनेट मंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तथा एसजीआरआर ग्रुप द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी दी।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…