एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेषित की शुभकामनाएं
11 दिसम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल
 फैकल्टी दौड़ में डाॅ तारिक मसूद, डाॅ अन्सार, और डाॅ अनीता की खिताबी जीत
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ  हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राओं को एटलिटिका-2025 के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें मेडिकल छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी जीवन-उपयोगी सीख भी देते हैं। उम्मीद है कि सभी प्रतिभागी खेल को जीत-हार से ऊपर उठकर खेलभावना के साथ खेलेंगे एवं इंस्टीट्यूट का गौरव बढ़ाएंगे।”

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में सुबह से ही रोमांच चरम पर रहा। बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 की प्राणवी ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2024 बैच के अनमोल जीत के दावेदार बने, जबकि बालिका वर्ग में प्राणवी ने अपना दबदबा कायम रखा।

फैकल्टी वर्ग के मुकाबले भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने। पुरुष फैकल्टी की पहली रेस में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अन्सार विजेता रहे, जबकि दूसरी रेस में डॉ. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की। महिला फैकल्टी दौड़ में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉ. अनीता ने प्रथम स्थान पाया।

क्रिकेट मुकाबले में एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें एमबीबीएस 2021 बैच विजयी रहा। आयुष चैधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।खेल अधिकारी डॉ. एस. पी. जोशी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया। एटलिटिका-2025 का आयोजन एमबीबीएस 2021 बैच के द्वारा किया जा रहा है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

32 minutes ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

9 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

11 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

12 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

12 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

12 hours ago