एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान





देहरादून। भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और पटेल नगर के छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री, विधायक, मेयर सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया।रेसकोर्स के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने रेलवे स्टेशन से मसूरी बस स्टैंड तक सफाई की व श्रमदान किया छात्र छात्राओं ने आमजन को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं पटेल नगर शाखा के छात्र छात्राओं ने पटेल नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
एस जी आर आर रेसकोर्स स्कूल की टीम के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली महापौर सुनील उनियाल गामा और सी.बी.एस.ई. के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का काम नहीं है। स्वच्छता मिशन को हम सभी को जीवन में उतारकर अपनी अपनी भूमिका निश्चित करनी है। स्वच्छता अभियान में विधायक विनोद चमोली, महापौर सुनील उनियाल गामा और सी बी एस ई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रणबीर सिंह ने भी छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

इस अवसर पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री स्कूल के अध्यापक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एस जी आर आर पटेल नगर टीम के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पार्षद आलोक कुमार, एस जी आर आर पटेल नगर की प्रधानाचार्य डॉ राजेश अरोड़ा, गोपाल पूरी, पूर्व सदस्य रेलवे बोर्ड एवम सांसद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से किया। केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान में सभी आम एवम खास सहित छात्र छात्राओं एवम अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago