Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में BJP विधायक की बेटी के साथ शर्मनाक हरकत, अश्लील फोटो भेज किया ब्लैकमेल – Uttarakhand

Shameful act with the daughter of BJP MLA Suresh Rathore in Uttarakhand, blackmailed by sending obscene photosइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की को अशलील फोटो भेज कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी को आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विधायक पुत्री ने अपने पिता की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली सहारनपुर यूपी की अभिनेत्री और एक परिचित युवक के खिलाफ आईटी ऐक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।इसके साथ ही रानीपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपुर क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में पूर्व भाजपा विधायक की पुत्री दीपिका राठौर पत्नी सोमिल चौधरी रहती है। रविवार को पुलिस को दी गई शिकायत में दीपिका ने बताया कि होली के दिन उसके एक परिचित युवक राघव ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क साधकर होली की शुभकामनाएं दी।उसके बाद युवक अभद्रता करने लगा। इस पर उसने कॉल काट दी। आरोप है कि कुछ समय बाद एक अनजान मोबाइल फोन नंबर से उसे उसके आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। फिर तुरंत ही उन फोटो को डिलिट कर दिया गया।आरोप है कि जब उसने ट्रू कॉलर पर नंबर सर्चकिया तब उस पर राघव का नाम लिखा आया। आरोप है कि 21 मार्च को उर्मिला निवासी गोविंदनगर सदर बाजार सहारनपुर यूपी के मोबाइल फोन नंबरी से उसकी मां के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज करते हुए लिखा कि उसे फोटो राघव ने दिए है।आरोप है कि फोटो की एवज में उससे रकम मांगी गई। आरोप है कि 22 मार्च को उसकी मां रविंद्र कौर के मोबाइल फोन पर उर्मिला ने आपत्तिजनक फोटो भेज दिए। आरोप है कि ब्लैकमेल करने की साजिश रचते हुए उसके परिवार की सामाजिक छवि खराब की जा रही है।आरोप है कि अब फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि राघव ने पूछने पर कबूला कि उसने ही फोटोग्राफ उर्मिला को दिए हैं। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने मामले की पुष्टि की है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

33 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago