उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मां की मौत के बाद बदली नीयत
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2010 में उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। परिवार सितारगंज के एक गांव में रहने लगा, लेकिन वर्ष 2019 में उसकी मां का निधन हो गया। इसके बाद से ही सौतेले पिता की नीयत बदल गई और वह उस पर गलत नजर रखने लगा।
दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप
युवती का आरोप है कि सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और नहाते समय उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार डराता रहा।
शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने उत्तर प्रदेश निवासी युवक से शादी कर ली थी, लेकिन आरोपी ने उसके ससुराल में फोन कर उसे वापस बुला लिया। इस दौरान भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।
पति की मौत के बाद फिर हरकत
पीड़िता के अनुसार, 11 जनवरी को उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने फिर से उसके साथ शर्मनाक हरकतें करनी शुरू कर दीं।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विशिष्ट व्यक्तित्व व्याख्यानमाला के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Perpetuating the narrative which even hardcore Bharatiya Janata Party supporters are…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
देहरादून। सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: BJP’s Scheduled Caste Morcha today organised a one‑day…