Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में शर्मनाक कांड, तीन लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला एक युवक; मच गया हंगामा – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। शहर के वैलेजली लाज में सोमवार देर रात उस समय लोगों ने हंगामा काट दिया, जब एक घर में युवक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। कालोनी के लोगों का हंगामा बढ़ता देख वार्ड-3 का पार्षद मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
रात एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाया। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे युवक व तीनों युवतियों को पुलिस कोतवाली लेकर आई। जहां चारों से पूछताछ की गई।
पार्षद ने पुलिस को दी तहरीरपुलिस के अनुसार काठगोदाम निवासी 25 वर्षीय तसलीम उर्फ सोनू वाहन रिपेयरिंग का कार्य करता है। उसने सोमवार रात वैलेजली लाज वार्ड-3 गली नंबर दो किसी वसीम नाम के परिचित के मकान में (जो वर्तमान में बरेली में रहता है) तीन युवतियां बुलायी थीं। जिसके बाद क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया।
इधर, पार्षद धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मुस्लिम युवक तसलीम के साथ तीन युवतियों को मोहल्ले के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इससे पहले भी इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियां यहां के स्थानीय लोगों ने इसी घर में देखी हैं। जिसका विरोध भी किया गया है।
वहीं लोगों के विरोध करने पर हिंदू वादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी इसका विरोध कर जमकर हंगामा काटा। जैसे तैसे पुलिस चारों को सुरक्षित कोतवाली लेकर पहुंची।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago