अंकिता भंडारी मामले में भाजपा नेत्री का शर्मनाक बयान : – myuttarakhandnews.com


उत्तराखंड हलचल की टीम को आज एक स्क्रीनशॉट मिला है जिसमें संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम न छापने की शर्त पर भाजपा नेत्री रमा ममगाईं जो कि चोबट्टाख़ाल पौड़ी क्षेत्र की बतायी जा रही है , उनके साथ अपनी बातचीत का एक अंश भेजा गया हैं ।
जिसमें उपयुक्त भाजपा नेत्री जिसका नाम रमा ममगाईं है उसने अंकिता भंडारी और अन्य बेटियों के बारे में जिनके साथ बलात्कार या छेड़खानी जैसी घटनाएं होती है उनके लिए बहुत ही घटिया शब्दो का इस्तेमाल किया है ।साथ ही अंकिता भंडारी का चरित्र हनन भी किया है ।ऐशा नहीं है कि यह पहली बार है जब भाजपा नेताओ, भाजपा से संबंधित लोगों ने अंकिता भंडारी के बारे में गलत बयानबाजी की है ।सभी लोगों को ज्ञात होगा कि जब अंकिता भंडारी की मृत्यु हुई थी तो बीजेपी आरएसएस से जुड़े कई लोगों ने अंकिता भंडारी के बारे में बहुत ही घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिस पर रिपोर्ट भी दर्ज की गयी थी । अब जब 2साल होने वाले है अंकिता की मौत को और आज भी उत्तराखंड की जनमानस न्याय की आश मार रही है एक महिला का इस प्रकार का बयान कहीं भी स्वीकार नहीं किया जा सकता ।
हालांकि उत्तराखंड हलचल यह पुष्टि नहीं करता है कि वह फेसबुक प्रोफाइल सिर्फ रमा ममगाईं ही आऑपरेट करती है या कोई अन्य व्यक्ति उनके प्रोफाइल को ऑपरेट कर अंकिता भंडारी के बारे में अपशब्द कह रहा है , यह तो जांच का विषय है परंतु इस प्रकार की घटनाएं समाज में निंदनीय है

Post Views: 124

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks