भले ही देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो ,लेकिन कुखण्डित विचारों से मुक्ति श्याद ही देश को मिली है । ताजा मामला देहरादून चकराता रोड स्थित प्रसिद्ध आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम की है ।जहाँ हिडन केमरा लगा मिला है । मौके पर जमकर हंगामा हुआ और देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी अनुसार नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार के साथ बीती रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट पहुँची ,जब बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद था जो अंदर बाहर कर रहा था। अन्य लड़कियां भी उस समय बाथरूम में मौजूद थी जिससे सफाई कर्मचारी की वहाँ मौजूदगी सबको खटकी ।इसके बाद एक महिला व युवती बाथरुम गई तो उनकी नजर ऊपर पड़ी तो वो हक्के बक्के रह गये, ऊपर कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया।
कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। होटल मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। रेस्टोरेंट में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 31
Post navigation
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …