UPES कन्वोकेशन में शिखा ध्यानी को डायरेक्टर की उपाधि, शशांक ध्यानी को दो सिल्वर मेडल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) के स्कूल ऑफ एडवांस इंजीनियरिंग में आयोजित कन्वोकेशन सेरेमनी में शिखा ध्यानी को इंजीनियरिंग में डायरेक्टर की उपाधि प्रदान की गई।

शिखा ध्यानी ने “Analysis of ECG-based Arrhythmia Detection System using Machine Learning” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका यह शोध कार्य मुख्य गाइड प्रो. डॉ. सुशाभान चौधरी और को-गाइड प्रो. डॉ. आदेश चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिखा के पति प्रणव शुक्ला डीएक्सई नामक यूएस-आधारित कंपनी में डायरेक्टर पद पर नीदरलैंड में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता पिटकुल में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्य कर रहे हैं।

एम.टेक. छात्र शशांक ध्यानी को दो सिल्वर मेडल और डीन्स मेरिट अवार्ड
 
इसी समारोह में एम.टेक. (हेल्थ, सेफ्टी एंड एनवायरनमेंट) के छात्र शशांक ध्यानी को सत्र 2023–25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो सिल्वर मेडल और एक डीन्स मेरिट लिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1. मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (हेल्थ, सेफ्टी एंड एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग) में प्रथम स्थान पाने पर सिल्वर मेडल।
2. बेस्ट ऑल राउंड परफॉर्मेंस इन स्कूल ऑफ एडवांस इंजीनियरिंग (2023–25) के लिए दूसरा सिल्वर मेडल।
3. ओवरऑल एक्सेम्पलरी परफॉर्मेंस के लिए डीन्स मेरिट लिस्ट अवार्ड।
 
राज्य परियोजनाओं पर किया सराहनीय कार्य

शशांक ध्यानी ने एम.टेक. के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे किए, जिनमें “Impact Assessment of Sustainable Practices in Various Nagar Nigams of Uttarakhand”,“सीएम सौर स्वरोजगार योजना” जैसे विषय शामिल रहे।
 
उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित 38वें नेशनल ग्रीन गेम्स में कार्बन फुटप्रिंट असेसमेंट का कार्य भी किया।
उनके सभी प्रोजेक्ट प्रो. डॉ. विक्रमा प्रसाद और प्रो. डॉ. अभिषेक नंदन के निर्देशन में तैयार किए गए।
 
परिवार में खुशी की लहर
शशांक के पिता पी.सी. ध्यानी पिटकुल में प्रबंध निदेशक, जबकि माता यमुना कॉलोनी वार्ड की पूर्व पार्षद हैं।
बेटे और बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

2 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

17 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago