उत्तराखंड
Share0
देहरादून। नवरात्रि के षष्ठम दिवस के पावन अवसर पर शिव सेना मुख्यालय में कात्यायनी माता का भव्य कीर्तन शिव सेना महिला मंडल द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने माता रानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव सैनिक एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से कविता आहूजा, शिवम् गोयल, वासु गौरव कुमार, रोहित बेदी, साक्षी परविंदा, निधि बजाज, नीता अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गोयल, अनिता चड्ढा, किरन धवन, कीर्ति गोयल, ऋचा भारती, नीता परमार, नीलम देवी, जगतार चड्ढा, लक्ष्य बजाज, सुमित गंभीर, राम अवतार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
Share0
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…
ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…