असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित; – my uttarakhand news

उत्तराखंडशिक्षा
by cradminAugust 17, 2025August 17, 2025019

Share0

 
देहरादून, विगत वर्ष से जिला प्रशासन देहरादून की कार्यशैली में भारी बदलाव देखने को मिले हैं। जहां आम जनमानस, व्यथित,बुजुर्ग, दिव्यांग,असहायों, की सुनवाई हो रही है वही एक के बाद एक कड़े निर्णय उनके पक्ष में हो रहे हैं।दुखियारी एकल मां रजनी ने डीएम सविन बंसल से गुहार लगाई की वह किराए के मकान पर रहती हैं तथा प्राइवेट नौकरी करती हैं उनके दो बच्चे हैं दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने फरियाद लगाई कि बिटिया की पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं उनकी बिटिया शिवानी 12वीं कक्षा में है उन्होंने बेटी की पढ़ाई नंदा सुनंदा से करने की डीएम से गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन से 2024-25 की फीस में रियायत देने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी के अनुरोध पर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिवानी की पिछले सेशन की 50% फीस माफ कर दी। वहीं अब जिला प्रशासन द्वारा शिवानी की आगे की पढ़ाई खर्चा प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से उठाया जाएगा, जिसके लिए डीएम ने समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

3 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

6 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

12 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago