नैनीताल। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पार्किंग में खड़ी कार के अंदर अधिवक्ता का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, करीब 11:30 बजे अधिवक्ता परिसर में पार्किंग से गुजर रहे थे, तभी एक कार के भीतर उन्हें लहूलुहान अवस्था में देखा गया। उनके हाथ में पिस्टल भी मिली, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में अधिवक्ता व कर्मचारी एकत्र हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को वाहन के बोनट से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस घटना से अधिवक्ता समुदाय और परिसर में मौजूद लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

3 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

3 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

4 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

4 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

4 hours ago