नई दिल्ली: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए तीन नगर निकायों के चुनाव नतीजे बीजेपी के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आए हैं. गुरुवार को घोषित किए गए नतीजों में से भाजपा केवल एक अध्यक्ष पद ही जीत सकी, जबकि बाकी दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहरा दिया. सबसे बड़ा उलटफेर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट चंपावत के अंतर्गत आने वाली पाटी नगर पंचायत में देखने को मिला. यहां अध्यक्ष पद के लिए मतों की तीन बार रिकाउंटिंग कराई गई, लेकिन फिर भी भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को हार का मुंह देखना पड़ा.
उन्हें भाजपा के ही बागी और निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने 150 से अधिक मतों से शिकस्त दी. नारायण लाल मशहूर ‘इंडियन आइडल’ विजेता और उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन के जीजा हैं, और खुद पवनदीप ने उनके लिए प्रचार किया था. हालांकि, जीत के बाद नारायण लाल ने नरम रुख अपनाते हुए कहा कि उनका वैचारिक जुड़ाव भाजपा और सीएम धामी से हमेशा रहेगा.
उधम सिंह नगर जिले की नवगठित गढ़ीनेगी नगर पंचायत में भी भाजपा को तगड़ा झटका लगा. यहां पांच प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक सुखीजा ने भाजपा के सचिन बाठला को 94 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया. हालांकि, जीत के बाद सुखीजा ने संकेत दिए हैं कि वे आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं.
नरेंद्रनगर में लाज बची, पर वार्डों में कड़ा मुकाबलाटिहरी जिले की नरेंद्र नगर पालिका परिषद में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने की वजह से भाजपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए. लेकिन यहां के सात वार्ड सभासदों के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर मिली, जहां 4 पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
भले ही यह चुनाव केवल तीन निकायों का था, लेकिन गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में हुई यह हार भाजपा के लिए चिंतित करने वाले जरूर हैं. राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह संगठन के भीतर तालमेल की कमी थी या फिर टिकट बंटवारे में हुई बड़ी चूक का नतीजा है.
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…