सीएम धामी की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा
देहरादून। लोकसभा चुनाव की कहानी एक बार फिर दोहराई जा रही है। निकाय चुनाव में भी कांग्रेसी नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भी कांग्रेस के नाराज नेता भाजपा में शामिल हो गए। निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने व उपेक्षा से नाराज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी , पूर्व दर्जाधारी मंत्री व कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने भाजपा का झंडा थाम लिया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सभी कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।गौरतलब है कि मथुरा दत्त जोशी अपनी पत्नी के लिए पिथौरागढ़ से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने अंजू लुंठी को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद जोशी ने कांग्रेस को जमकर कोसा था। अब भाजपा में कांग्रेस नेताओं के कई करीबी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…