चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ मनसा देवी मंदिर परिसर में दुकानदारों ने की मारपीट





जबरन प्रसाद खरीदने का बनाया दबाव
श्रद्धालुओं की पिटाई कर फाड़े कपड़े 
हरिद्वार। चारधाम श्रद्धालुओं के साथ मनसा देवी मंदिर परिसर में कुछ दुकानदारों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दुकानदारों ने पहले तो जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर दुकानदारों ने मिलकर पिटाई की और कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राहुल चौकरने निवासी रतिन सीटी सेक्टर (ए) बैतूल मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। वे अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर आए हैं।
मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो परिसर में 10-12 दुकानदारों ने उन्हें घेर लिया और जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर दुकानदारों ने मिलकर राहुल चौकरने और उनके भाई को बुरी तरह पीटा। पीड़ित श्रद्धालु ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर में चोट आई है। कपड़े फट गए और मोबाइल भी टूट गया।
आरोप लगाया कि दुकानदारों ने मिलकर दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

32 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

54 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago