देहरादून: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले शॉर्टकट रास्ते पर हाथी के हमले में 12 वर्षीय कुणाल की मौत हो गई। हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।
परिवार ने चुना जोखिम भरा रास्ता
जानकारी के मुताबिक, मृतक कुणाल अपने माता-पिता के साथ स्कूटर पर रेहडखाला-कालूवाला जंगल मार्ग से जा रहा था। यह रास्ता लोगों के लिए अक्सर शॉर्टकट बन जाता है क्योंकि मुख्य मार्ग दूरी 15 किलोमीटर थी और जंगल मार्ग दूरी केवल 3 किलोमीटर थी।दूरी कम करने की यही सोच परिवार पर भारी पड़ गई।और जंगल के रस्ते से जाते समय अचानक हाथी गया और परिवार कुछ समझ ही नहीं पाया।।माता-पिता घबरा गए और संभलने से पहले ही हाथी ने कुणाल को अपनी सूंड में उठाकर ज़ोर से पटक दिया। जिसके कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुणाल के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बेटे की असमय मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। गांव में भी मातम का माहौल है।
चेतावनियां बेअसर, फिर भी लोग उठा रहे बड़ा जोखिम
वन विभाग लगातार लोगों से इस मार्ग पर न जाने की अपील करता रहा है।वन रेंजर नत्थीलाल के अनुसार “यह रास्ता रिज़र्व फॉरेस्ट में पड़ता है, हाथियों की आवाजाही सामान्य है। इसके बावजूद लोग नजरअंदाज कर चोरी-छिपे से निकल जाते हैं।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…