श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

 श्री बदरीनाथ स्थित कार्यालय में मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत सहित दिवंगतों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना
देहरादून-  श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति कर्मचारी सहित सात लोगों की मृत्यु तथा अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में दिवंगतजनों की आत्म शांति हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ की ओर से बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में शोक सभा आयोजित हुई। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान बदरीविशाल से प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज रविवार को केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति में स्थिर वेतन पर कार्यरत रांसी निवासी विक्रम सिंह रावत (47) के असामयिक निधन पर मंदिर समिति के बदरीनाथ,केदारनाथ कार्यालय, उखीमठ,जोशीमठ एवं देहरादून सहित सभी विश्राम गृहों कार्यालयों में शोक व्यक्त किया गया तथा सभी अधिकारियों कर्मचारियों शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ।

बदरीनाथ में आयोजित शोक सभा में बीकेटीसी कर्मचारी संघ सचिव भूपेन्द्र सिंह रावत सहित गिरीश रावत, विवेक थपलियाल जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत,संदेश मेहता, संजय तिवारी,अवतार सिंह, नरेंद्र खाती,अजय सती, प्रदीप राणा,दीपक जुगराण,महावीर रावत, दिनेश कोठियाल, आदि मौजूद रहे।वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी मुख्य प्रभारी अधिकारी केदारनाथ अनिल ध्यानी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान , डीएस भुजवाण,रमेश नेगी बीकेटीसी कर्मचारी स़घ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला,भगवती सेमवाल, उपाध्यक्ष पारेश्वर त्रिवेदी, प्रकाश पुरोहित ने दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

56 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

1 hour ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

1 hour ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

1 hour ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

1 hour ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

2 hours ago