आपदा के कारण श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सीतापुर से स्थगित

आपदा के कारण श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सीतापुर से स्थगित
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबरकेदारनाथ घाटी में लगातार आपदा के हालात बनने सेउत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी केदारनाथ तक जाने की यात्रा स्थगित कर दी है कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा ने इसकी पुष्टि की है करण महारा के अनुसार केदारनाथ जाने के लिए कई रास्ते भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं 2 दिन पहले गौरीकुंड के पास सड़क गायब हैं वही आज भी भूसखलन हुआ हैं
जिसके चलते यात्रा जारी रखना अभी संभव नहीं हैं करन माहरा के अनुसार जब रास्ता ठीक होगा तो कांग्रेस फिर अपनी यात्रा को शुरू करेंगी और केदारनाथ जाएगी
आपदा के कारण श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सीतापुर से स्थगित
राहुल गांधी की अपील व निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की घोषणास्थितियां सामान्य होने पर सीतापुर से पुनः शुरू होगी यात्रासीतापुर रुद्रप्रयाग: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में विगत २४ जुलाई को हरिद्वार हर की पौड़ी से शुरू हुई श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आज दसवें दिन रुद्रप्रयाग के सीतापुर में पहुंच कर केदार घाटी में आई भीषण आपदा के कारण स्थगित कर दी गई , प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आज प्रातः सीतापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर पहले आपदा में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा तत्पश्चात उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी की अपील व निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी ने केदार घाटी में आई आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए सभी यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को स्थितियां सामान्य होने तक स्थगित कर दिया जाय व उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा में शामिल सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार दस दिनों तक दो सौ किलोमीटर पैदल चल कर जिस संकल्प शक्ति का परिचय दिया वह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हम यात्रा को इसी चरण में पूरा करना चाहते थे किंतु आपदा से जो स्थितियां उत्पन्न हुई हैं इसमें हमारा पहला कर्तव्य प्रभावित लोगों की सहायता करना है इसलिए अब हम यात्रा को स्थगित कर आपदा प्रभावितों की सहता करेंगे और स्थितियां सामान्य होने के पश्चात दोबारा यात्रा यहीं(सीतापुर) से शुरू करेंगे।सादर

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

3 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

3 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

6 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

7 hours ago