मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार किया महाराज का स्वागत
टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ की विशेष पूजा अर्चना
देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।
मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद महाराज उनसे भेंट के लिए पहुंचे।
108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज, 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…