सीजीएचएस दरों पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का नया अध्याय
देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् उत्तराखण्ड एक्स सर्विसमैन लीग (यूईएसएल) के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयूद्ध पर हस्ताक्षर किए गए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी और उत्तराखण्ड एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से यूईएसएल के प्रेसीडेंट मेजर जनरल एम.एल. असवाल एवम् यूईएसएल के वाइस प्रेसीडेंट कर्नल अमित पांड्या ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह समझौता पूर्व सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ ही वर्तमान में सेवारत कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय खोलेगा। इसके तहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल गैर-सीजीएचस लाभार्थियों को भी सीजीएचएस दरों पर ओपीडी व आईपीडी उपचार उपलब्ध कराएगा। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को उच्चस्तरीय मेडिकल एवं सर्जिकल सेवाएं रियायती दरों पर मिल सकेंगी।
इस समझौते को पूर्व सैनिक समुदाय ने “सम्मान और सहयोग की मिसाल” करार दिया। इस अवसर पर डाॅ कर्नल सलिल गर्ग, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल भी उपस्थित रहे।
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…