ऊधमसिंह नगर :आज दिनाँक 28 मार्च 2024 को सुबह ही एक दुःखद खराब आयी है ,नानकमत्ता स्थित गुरुद्वारे डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की आज सवेरे 6:30 बजे दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी, प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा को गोली उस वक्त मारी गयी जब वो आँगन में बैठे थे तभी अचानक तीन बाईक सवार आये और बाबा को तीन गोलियां मार दी , जिसमे एक गोली सीधे उनके पेट के आर पार हो गयी ।जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल ले गये जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा घटना स्थल का जायजा लेकर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने नामजद आरोपितो के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
Post Views: 4
Post navigation
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …