देहरादून : शहर में प्रशासन भले ही पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। शुक्रवार को कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री सीमित कर दी गई, जबकि कुछ स्थानों पर सप्लाई न होने के कारण पंप बंद रखने पड़े।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को अधिकतम 300 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के सतवाल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पूरी तरह बंद रही। पंप कर्मचारियों के अनुसार कंपनी से ईंधन की आपूर्ति नहीं हो पाई, जिसके चलते पंप बंद रखना पड़ा। इस दौरान पंप पर मरम्मत कार्य भी कराया गया।
इसी तरह देवलचौड़ चौराहे के पास स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप पर लगातार दूसरे दिन सामान्य पेट्रोल समाप्त हो गया। यहां ग्राहकों को केवल प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध कराया गया।
एडवांस पेमेंट पर मिल रहा ईंधन
पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि मांग के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक कम पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब कंपनियां डीलरों से एडवांस पेमेंट लेने के बाद ही ईंधन उपलब्ध करा रही हैं, जबकि पहले डिलीवरी के समय या किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलती थी।
ईंधन की सीमित आपूर्ति और एडवांस भुगतान की नई व्यवस्था से डीलरों और उपभोक्ताओं दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो शहर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और गहरा सकती है।
Post Views: 1
Post navigation
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …