मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सुरंग का किया स्थलीय निरीक्षण
पर्वतीय क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में यह हमारी बड़ी सफलता – मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं हमारे इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और श्रमिकों के अथक परिश्रम के फलस्वरुप ‘सिलक्यारा’ टनल आरपार हो गई है। निश्चित तौर पर चारधाम यात्रा को सुगम बनाने में यह सुरंग मील का पत्थर साबित होगी। इसके साथ उन्इहोंने कहा कि टनल के समीप बाबा बौखनाग जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में यह हमारी बड़ी सफलता है। चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जहां एक और ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण से लोगों को सुविधा मिल रही है, वहीं श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, टूर पैकेज, यात्रा रूट, हेली सेवाओं आदि से अवगत कराने के लिए कंट्रोल रूम भी समर्पित हो कर कार्य कर रहा है। अभी तक 17000 से अधिक लोग कंट्रोल रूम से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ले चुके हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…