देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
गौरतलब है कि 13 फरवरी को मॉल परिसर में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही घटना में शामिल छह आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों—राजकुमार (पुत्र शिवदत्त) को जमशेदपुर से और अक्षत ठाकुर (पुत्र प्रभास ठाकुर) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शेष छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी कराए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) द्वारा इन सभी वांछित आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
फरार/वांछित/ईनामी आरोपी:
अंकित वर्मा पुत्र अरुण वर्मा, निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदंगा, जमशेदपुर (झारखंड)
आशुतोष कुमार सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम, झारखंड)
विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी गराबासा बाग बेड़ा, जमशेदपुर (झारखंड)
आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरुण प्रसाद, निवासी बजरंग टेकरी बाग बेड़ा, जुगसलाई, जमशेदपुर (झारखंड)
यशराज पुत्र राजकुमार, निवासी गराबासा बाग बेड़ा, जमशेदपुर (झारखंड)
जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साहु, निवासी उलीदीह टैंक रोड, मंगू, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…